भक्तो का चीर के कलेजा देख ले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरा खाटू धाम मिलेगा देखले,

भक्तो का चीर के कलेजा देख ले,

तेरे जैसा श्याम मिले गा देखले,

भक्तो का चीर के कलेजा देख ले

खाटू धाम दिल में समाया हुआ है,

तुझे श्याम दिल में वसाया हुआ है,

बैठा मोर छड़ी को धाम मिलेगा देखले,

भक्तो का चीर के कलेजा देख ले

रोज रोज तेरा दरबार देखता,

सोहना सोहना तेरा शृंगार देखता,

पकड़े नीले की लगाम मिले गा देखले,

भक्तो का चीर के कलेजा देख ले

फागण का नजारा दिल में घूम रहा है,

आत्मा में जय जय कारा गूंज रहा है,

लहराता निशान मिलेगा देख ले,

भक्तो का चीर के कलेजा देख ले

हमे तेरा जब से देदार हुआ है,

जान से भी ज्यादा तुमसे प्यार हुआ है,

लिखा तेरा नाम मिलेगा देखले,

भक्तो का चीर के कलेजा देख ले

वनवारी कहता ये दीवाना मेरे श्याम,

दिल से कही निकल नहीं जाना मेरे श्याम,

वरना मेरी जाएगी ये जान देखले,

भक्तो का चीर के कलेजा देख ले

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।