बाबा तूने भक्तों को सब कुछ दिया

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

बाबा तूने भक्तों को सब कुछ दिया,

जिसने बालाजी तेरा सिमरन किया,

सब के दिया दर्शन ना दिया,

बाबा तूने भक्तों......

बाबा तेरे नाम के दीवाने हैं सभी,

आओगे कभी प्रभु आओगे कभी,

तेरे दर्शन को ये तरसे जीया,

जिसने बालाजी.......

कोठी दिला दी भी दिये सारे ठाट,

दर्शन की बाट तेरे दर्शन की बाट,

इतना बिलम्ब भगवन क्यों किया,

जिसने बालाजी...

थोड़ा सा बाकी बचा है जीवन,

तुमसे मिलन करूँ तूमसे मिलन,

तेरी भक्ति का है अमृत पीया,

जिसने बालाजी,,,,

देव भगत पागल सा हुआ,

ये ही दुआ है मेरी ये ही दुआ,

दर्शन देओ ये परन ले लिया,

जिसने बालाजी,,,,,,

पंडित देव शर्मा

श्री दुर्गा संकीर्तन मण्डल

रानियां, सिरसा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।