मेरे श्याम पिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मेरे श्याम पिया दिल तुझको दियां तू है मेरा पिया तुझबीण लागे न जिया,

तुझे देखु न जब तक आँखों से नहीं लगता दिल मेरा नहीं लगता दिल मेरा,

रो रो कर मैं रह जाता हु किसी से कुछ न कह पाता हु,

मन ही मन में गबराता हु साथ तुझे न जब पाता हु,

मैं देखु तुझको ख्यालो में तेरा रस्ता निहारु राहो में आजा तू एक बार श्याम पिया,

नहीं लगता दिल मेरा नहीं लगता दिल मेरा

खाटू में अपने मुझको भुलाले चरणों में अपने मुझको लगा ले,

दर्शन मुझको अपना करा दे दास मुझे तू अपना बना ले,

रम जाऊ मैं तेरी भक्ति में मुझको तू ऐसी शक्ति दे,

मुझे अपना बना ले श्याम पिया,

नहीं लगता दिल मेरा नहीं लगता दिल मेरा

जिस जिस ने तेरा नाम लिया है,

तूने उसको थाम लिया है,

तूने मुझको खाटू भुलाया,

साथ है तूने मेरा निभाया,

तूने सुभाष सुमन को तारा है तू बाबा श्याम हमारा है,

हमे भूल न जाना श्याम पिया,

नहीं लगता दिल मेरा नहीं लगता दिल मेरा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।