सांवरे का नाम लेके पार उतरिये

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

गेहरा है भव सागर तो भक्तो न डरिये,

सांवरे का नाम लेके पार उतरिये,

ये वो नाम है जिसने कितनो को तारा,

ये जो बाबा है हमारा ये है हारे का सहारा,

इस के हवाले करो जीवन की नइयां,

श्याम बाबा आ जाये गे बन के खिवईयां,

खाटू वाले सँवारे को चाहे जग सारा,

ये जो बाबा है हमारा ये है हारे का सहारा,

भक्त जप लेता कोई सँवारे का नाम है,

दौड़ा दौड़ा चला आता फ़ौरन मेरा श्याम है,

आता मेरा श्याम है प्यार मेरा श्याम है,

संकट ने जिसने भी है श्याम को पुकारा,

ये जो बाबा है हमारा ये है हारे का सहारा,

निखरे गी अनवर कुछ और मेरी श्यारी संवारा करे गा जिस दिन नजर कर्म की,

हो जाये गा उस दिन भगतो मेरा वारा न्यारा,

ये जो बाबा है हमारा ये है हारे का सहारा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।