बैठा मौज उड़ाएगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

होक हवाले श्याम रिजाले,

श्याम की किरपा पायेगा,

बैठा मौज उड़ाएगा,

जय जय श्याम जय जय श्याम जय श्री श्याम,

छोड़ दे सारे काम तुम्हारे श्याम धनि की मर्जी पे,

लीले वाला झट कर धर लेगा ध्यान तुम्हारी अर्जी पे,

बिना डोर के पतंग तुम्हारी मेरा श्याम उड़ाए गा,

बैठा मौज उड़ाएगा.........

किसी सेठ की करे नौकरी तुझे तरकी क्या देगा,

चाकर बन जा सेठ श्याम का दामन तेरा भर देगा,

चपड़ासी से सीधे प्यारे अवसर तू बन जायेगा,

बैठा मौज उड़ाएगा.........

इक फते की बात बताओ इसको जो कोई ध्याता है,

श्याम धनी की किरपा से इसका हो के रह जाता है,

जीवन भर फिर मेरा बाबा उसका साथ निभाएगा,

बैठा मौज उड़ाएगा...........

देख जरा तू करके भरोसा हारे के रखवाले का,

हरष सदा ही साथ निभाये ये किस्मत के मारे का,

भक्तो के विश्वाश को बाबा तोड़ कभी न पायेगा,

बैठा मौज उड़ाएगा.........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।