जय बोलो जय बोलो साई नाथ

पारंपरिक
अन्य आरती साईं भजन aarti
॥ पावन पाठ ॥

जय बोलो जय बोलो साई नाथ की मेरे बाबा की आई है पालकी,

साई चरणों में लो हमे दर्शन दो हम हज़ारी लगाए दिन रात की,

जय बोलो जय बोलो साई नाथ की मेरे बाबा की आई है पालकी,

साई को जो दिल से पुकारे बाबा उनका काज सवारे,

तेरी महिमा अपार हम आये तेरे द्वार हम आरती करे साई नाथ की,

जय बोलो जय बोलो साई नाथ की मेरे बाबा की आई है पालकी,

साई के जो दर्शन करते बाबा उनके संकट हरते,

साई मेहर करो मेरे कष्ट हरो महिमा गाता रहु साई आप की,

जय बोलो जय बोलो साई नाथ की मेरे बाबा की आई है पालकी,

साई की जो करते भक्ति बाबा उनको देते शक्ति,

साई भक्ति दो हमे शक्ति दो हम विनती करे साई आप की,

जय बोलो जय बोलो साई नाथ की मेरे बाबा की आई है पालकी,

साई की जो शिरडी आते बिन मांगे वो सब कुछ पाते,

साई आप है महान जाने सारा ये जहां हम उठा ते रहे साई पालकी,

जय बोलो जय बोलो साई नाथ की मेरे बाबा की आई है पालकी,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।