तेरा मेरा साई जन्मो का नाता

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

तेरा मेरा साई जन्मो का नाता,

भूल न जाना मुझे,

आये शरण में तेरे ओ बाबा न ठुकराना मुझे,

ॐ साई राम ॐ साई राम ॐ साई ॐ साई राम,

ध्यान तेरा करके ओ बाबा मंदिर में तुम को बिठाया,

इतने दुखो के बीच में साई तुझको कभी भी न बिसराया,

तुझसे बिछड़ के रहना पड़े वो दिन न दिखाना मुझे,

आये शरण में तेरे ओ बाबा न ठुकराना मुझे,

ॐ साई राम ॐ साई राम ॐ साई ॐ साई राम,

बरसो बरस निर्धन रह कर भी साई तेरे दीप जलाये,

इस जीवन की तकलीफो से हार गये हम जीत न पाए,

बहुत रुलाया अपनों ने साई तुम न रुलाना मुझे,

आये शरण में तेरे ओ बाबा न ठुकराना मुझे,

ॐ साई राम ॐ साई राम ॐ साई ॐ साई राम,

जीवन भर सुख दुःख में ओ साई बन कर रहे मेरी परछाई,

सांसो की डोरी टूट रही है अब तो करिश्मा करदो साई,

सोच लो वरना ताने देगा सारा ज़माना मुझे,

आये शरण में तेरे ओ बाबा न ठुकराना मुझे,

ॐ साई राम ॐ साई राम ॐ साई ॐ साई राम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।