रहेगा साथ तेरे सांवरियां

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खाटू जा कर के देख हर काम बनेगा,

तेरी हर मुश्किल विपदा मेरा श्याम हरे गा,

रहेगा साथ तेरे सांवरियां चले गा साथ तेरे सांवरियां,

खाटू जा कर के देख हर काम बनेगा,

मतलब की दुनिया में वस् यही अपना,

सच कर देगा बाबा तेरा हर सपना,

जब भी भुलाये आये दौड़ा आएगा हर मुश्किल में तेरा साथ निभायेगा,

तेरे मन की हर इक बात मेरा श्याम सुने गा,

जिसे सुन कर दिल खुश हो वही बात कहे गा,

रहेगा साथ तेरे सांवरियां चले गा साथ तेरे सांवरियां,

जब जब श्याम को तेरी याद सतायेगी तुझसे मिलने की ईशा बढ़ जायेगी,

खुद सांवरिया तुझको खाटू भुलाये गा कुछ अपनी कुछ तेरे दिल की बताएगा बात बताएगा,

इसे दिल में वसा कर देख दिलदार बने गा,

अपनों से बढ़ कर तुझे यहाँ प्यार मिलेगा,

रहेगा साथ तेरे सांवरियां चले गा साथ तेरे सांवरियां,

स्वर्ग से सूंदर खाटू का नजारा है हर प्रेमी यहाँ श्याम का दुलारा है,

श्याम का जादू जब से विकास पे चढ़ने लगा मन का पंक्षी झूम उठा दिल ये कहने लगा,

जब श्याम किरपा का रंग तुझपे चढ़ने लगे गा हर प्रेमी से मिल कर यही बात तू कहे गा,

रहेगा साथ तेरे सांवरियां चले गा साथ तेरे सांवरियां,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।