श्याम को अपना बना कर देख ले

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम को अपना बना कर देख ले,

दिल के कोने में बिठा कर देखले,

इतना सीधा है मेरा ठाकुर यही,

प्रेम से दो बात बोलो तो सही,

आएगा पल में भुला कर देखले,

दिल के कोने में बिठा कर देख ले ,

श्याम को अपना बना कर देख ले

प्रेमियों की हर समय दरकार है,

प्रेम का भूखा मेरा सरकार है,

प्रीत का माखन खिला कर देख ले,

दिल के कोने में बिठा कर देख ले ,

श्याम को अपना बना कर देख ले

अगर हरी के नाम में खो जाओ गये,

दुरी काम बैकुंठ की कर पाओगे,

जब भी मन हो आजमा कर देख ले,

दिल के कोने में बिठा कर देख ले ,

श्याम को अपना बना कर देख ले

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।