सांवरे ओ मेरे सांवरे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरे ओ मेरे सांवरे,

तू चांद है पूनम का तू चैन है मेरे मन का,

तुझे ना देखु तो चैन न आये,

सांवरे ओ मेरे सांवरे

तेरी नजरो से जब से लड़ी नजर,

सारे नजारे तब से लगते है बेअसर,

तेरे चरणों की मिल गई बंदगी,

इतनी हसीना पहले थी मेरी ज़िंदगी,

अब सारी उम्र तेरी सेवा करू पल भर भी न नजरो से दूर करू ,

बस इतनी तमना है तुझे मेरी सांवरे ओ मेरे सांवरे

ओ मेरे सँवारे मैं तेरा ध्यान धर,

सेवा करुगा तेरी मेरा इतवार कर,

लगता है ऐसे तू मेरे आस पास है,

किरपा तू करे गा मुझे पूरा विश्वाश है,

मेरी नींद खो गई रातो को तू लकीर बदल मेरे हाथो की,

मुझे तेरी जरूरत इस दुनिया में सांवरे ओ मेरे सांवरे

ओ मेरे श्याम तू ही जीवन आधार है,

तू ही नैया मेरी तू ही पतवार है,

बिन तेरे कुछ भी नहीं मैं मुझको एहसास है,

मेरे नैनो को तेरे दर्शन की प्यास है,

धन और दौलत मैं ना चाहु बस भज तेरे नित गाउ,

बस इतनी सी चाहत पुष्प की तुझसे,

सांवरे ओ मेरे सांवरे

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।