आजा ओ मेरे बजरंगबली भक्तों ने तुझे पुकारा है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

आजा ओ मेरे बजरंगबली भक्तों ने तुझे पुकारा है,

अर्जी तेरी दरखास तेरी बाबा तेरे चरणों में लगी आस मेरी,

सबकी करते तुम ही भली, एक तू ही सब का सहारा है ,

आजा ओ मेरे बजरंगबली,,,

बाबा भक्ति तेरी बाबा तेरी शक्ति तेरी बाबा तुम बिन होगी ना मुक्ति मेरी,

तुम बिन किसकी विपता टली, तेरी मंज़िल मेरा द्वारा है,

आजा ओ मेरे बजरंगबली,,,,,,,

ज्योति तेरी जे होती तेरी किस्मत बालाजी बड़ी सोती मेरी,

बड़ी मुश्किल शरण तुम्हारी मिली, तेरा रूप लगे बड़ा न्यारा है,

आजा ओ मेरे बजरंगबली,,,,

ज़माना तेरा ये ख़जाना तेरा अशोक भक्त भी दीवाना तेरा,

गौरी को तेरी भक्ति भली, तेरा पल पल रस्ता संवारा है,

आजा ओ मेरे बजरंगबली,,,,

पंडित देव शर्मा बृजवासी

श्री दुर्गा संकीर्तन मण्डल

रानियां(सिरसा)

7589218797

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।