साई जी का नाम जपो

पारंपरिक
श्री राम भजन साईं भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

जिंदगी दी है तो जीने का हुनर भी देना

पाओं बक्शे है तो तौफिक-ए-सफर भी देना

गुफ्तगू तूने सिखाई के मैं गूंगा था

अब अगर बोलूंगा तो बातों में असर भी देना

साई जी का नाम जपो

सुबह और शाम जपो

साई सबका प्यारा है

सवाली जग सारा है

नज़रें इनायत करते साईं जी

साईं राम साईं शाम जपो दम दम

बिगड़ी बनादे साईं दूर करे ग़म

साईं का करम तोड़े सबके भरम

होता है दीवानो पर साई का करम

साई है हमारा ओर साई के है हम

साई राम साई शाम.................

जिसकी ज़ुबाँ पे रहे नाम मेरे साईं का

बिगड़ी बनाना बस काम मेरे साईं का

दुनिया में साँचा है पैग़ाम मेरे साईं का

बनजा दीवाने तू गुलाम मेरे साई का

साईं राम कर देंगे सब पे करम

साईं राम साईं शाम..............

शिरडी में जाके जो भी सजदा करे

खुशियों से बाबा झोली उसकी भरे

साई राम साई शाम-साई राम साई शाम

साई से है प्यार प्रीत बलिहार को

जन्नत है कहता साई जी के द्वार को

साई राम कर देंगे सब पे करम

साई राम साई शाम..........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।