श्याम का सिक्का चलता है

सौरभ मधुकर
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

राहु केतु और शनिश्चर

जोर किसी का ना चलता है

चलता है यहाँ चलता है

मेरे श्याम का सिक्का चलता है

जिसपे रेहमत श्याम धनि की

उसकी किस्मत खुल जाती

सिर से बोझ उतर जाता

और सारी विपदा टल जाती

इसके एक इशारे पे

किस्मत का लेख बदलता है

चलता है यहाँ चलता है

मेरे श्याम का सिक्का चलता है

सारी सरकारों से ऊंची

बाबा की सरकार है

शीश का दानी खाटूवाला

कलयुग का अवतार है

जग जाहिर है

श्यामधणी का हुक्म कभी ना टलता है

चलता है यहाँ चलता है

मेरे श्याम का सिक्का चलता है

राहु केतु और शनिश्चर

जोर किसी का ना चलता है

चलता है यहाँ चलता है

मेरे श्याम का सिक्का चलता है

संपर्क - +919831258090

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।