पुकारो गे जो मुझको बोलूगा जय श्री श्याम

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लेना हमारी हाज़री हर दिन सुबहो श्याम,

पुकारो गे जो मुझको बोलूगा जय श्री श्याम,

श्याम जय श्री श्याम जय श्री श्याम,

लिखलो नाम मेरा श्याम आपने हाथो में,

भूल ना जाना श्याम मुझको बातो में,

बालक हम तो तेरे स्वामी हो मेरे श्याम,

पुकारो गे जो मुझको बोलूगा जय श्री श्याम,

इक भरोसा हम को तेरा ही सहारा है ,

तुमने ही जीवन श्याम मेरा सवारा है,

छोड़ू कैसे बोलो दर तेरा मैं श्याम,

पुकारो गे जो मुझको बोलूगा जय श्री श्याम,

सांसे चले गी जब तक तुमको रिजाये गे,

झूमे गे नाचे गे हम भजन सुनाये गे,

प्रीतम तो है सेवक दरबार तेरा श्याम,

पुकारो गे जो मुझको बोलूगा जय श्री श्याम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।