मत घबरा नादान क्या कर लेगा तूफ़ान

सौरभ मधुकर
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मत घबरा नादान

क्या कर लेगा तूफ़ान

आने ही वाला है तेरा खाटूवाला श्याम

इधर तूफ़ान आता है

उधर मेरा श्याम आता है

भगत तकलीफ में होगा

कन्हैया जान जाता है

चाहे तूफ़ान कैसा हो

तुम्हे वो छू नहीं सकता

भगत का बाल भी बांका

कभी भी हो नहीं सकता

तुम्हारी बात जाएगी

तो उसकी शान जाएगी

बड़ा कमजोर साथी है

ये दुनिया जान जाएगी

मत घबरा नादान

क्या कर लेगा तूफ़ान

आने ही वाला है तेरा खाटूवाला श्याम

संपर्क - +919339973957

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।