करदे दूर गरीबी मेरी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

खोल मेरी किस्मत का ताला,

मुझको बना दे पैसे वाला,

करदे दूर गरीबी मेरी,

बन जाऊ साहू कार मैं,

गुमु मोटर कार में बाबा गुमु मोटर कार में,

तेरी धन दौलत को बाबा यु ही नहीं लुटाऊ गा,

तेरा दर्शन सभी गरीबो को मुफत करवाओ गा,

जितने बेघर है सब के यहाँ बनवाऊ घर बार मैं,

गुमु मोटर कार में बाबा गुमु मोटर कार में,

बाबा तेरा भंडारा चलवाऊ गा दिन रात मैं,

मैं भी बैठु टाटा बिरला अम्बानी के साथ में,

मेरे नाम का चर्चा हो सब देशो के अखबार में,

गुमु मोटर कार में बाबा गुमु मोटर कार में,

इक बड़ा मंदिर बना के तेरी ज्योत जलाऊ गा,

माखन मिश्री दूध मलाई छप्पन भोग लगाओ गा,

कहे बलजीत न भूलू बाबा कभी तेरा उपकार मैं,

गुमु मोटर कार में बाबा गुमु मोटर कार में,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।