लागी है लगन श्याम तेरे नाम की

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लागी है लगन श्याम तेरे नाम की,

श्याम तेरे नाम की कन्हियाँ तेरे नाम की,

एहसास मुझको हो रहा प्यारा,

सांसो की लेहरो में बहे श्याम धारा,

सूरत समाई जब से नैनो में घनश्याम की,

लागी है लगन श्याम तेरे नाम की

अखियां ये दर्शन की रहती है प्यासी,

मुझको बना ले श्याम खाटू निवासी,

आदत सी पड़ गई मुझको अब तो खाटू धाम की,

लागी है लगन श्याम तेरे नाम की

सिर को झुकाये कुंदन चरण तेरे चूमे,

मस्त मलंगा बनके वनवरा घूमे,

रहती न चिंता मुझको अब किसी काम की,

लागी है लगन श्याम तेरे नाम की

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।