आओ हम भी नाचे मिल के सारे बाला जी की मस्ती में

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

हनुमान जी नाच रहे है श्री राम की मस्ती में,

आओ हम भी नाचे मिल के सारे बाला जी की मस्ती में,

जो भी नाचे इस के दर पे उस के कष्ट मिटावे गा,

जो भी नाचे झूम झूम के सब खुशियां वो पावे गा,

ज़िंदगी कट जे नाचते गाते हनुमान जी की भक्ति में,

आओ हम भी नाचे मिल के सारे बाला जी की मस्ती में,

दुनिया की परवाह न छोड़ के हो जो मस्त दीवाने,

आयेगा बजरंगी मेरा सब के कष्ट मिटाने,

आउ भक्तो मिल के छाले मेहंदीपुर की बस्ती में,

आओ हम भी नाचे मिल के सारे बाला जी की मस्ती में,

पासी केसरी होया दीवाना तेरे दर पे आके,

तेरे दर पे नाचे गावे तेरे भजन सुना के,

भव सागर से पार लगावे सब भक्ता की कश्ती ने,

आओ हम भी नाचे मिल के सारे बाला जी की मस्ती में,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।