सँवारे मिल जाये तेरा दर्शन न्यू ईयर अच्छा गुजरे गा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम जी मिल जाए तेरा दर्शन न्यू ईयर अच्छा गुजरे गा,

नया साल अच्छा गुजरेगा हमारा जीवन सुधरे गा,

सँवारे मिल जाये तेरा दर्शन न्यू ईयर अच्छा गुजरे गा,

हो तेरे दर पे ठिकाना मिल जाये दुनिया की परवाह नहीं,

हमे अपना लो सांवरिया दूजी कोई चाह नहीं,

बाबा जिसको तू मिल जाये उसका हर पल सव्रे गा,

हैप्पी न्यू ईयर बाबा हैप्पी न्यू ईयर

ऐसी किरपा करो सांवरिया के हम प्रेम के फूल खिलाये,

जो हारा हुआ है हम उसको हम खाटू की राह दिखाये,

साथ हो तेरा हो तो अंगना में सुख का सूरज उतरे गा,

सँवारे मिल जाये तेरा दर्शन न्यू ईयर अच्छा गुजरे गा,

हमारे नये साल का हर दिन तेरे नाम ही लिख जावे,

कहे चोखानी सपनो में भी तेरा सपना ही आवे,

सोनी भजन तुम्हारे गा के सुना के और भी निखरे गा,

सँवारे मिल जाये तेरा दर्शन न्यू ईयर अच्छा गुजरे गा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।