मेरा चलता यहाँ से गुजारा बरसना तुम्हारा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम बेसहारो का सहारा बरसना तुम्हारा बरसाना तुम्हारा,

मेरा चलता यहाँ से गुजारा,बरसना तुम्हारा बरसाना तुम्हारा,

जब छोड़ दिया सब ने तब तूने ही पाला,

मेरी मुश्किल घडी में तूने ही सम्बाला,

मुझे अपनी जान से भी प्यारा,

बरसना तुम्हारा बरसाना तुम्हारा,

हर गम को भूल जाता तेरी गलियों में आके,

मुझे आनंद है मिलता राधा नाम सुना के,

मेरी खुशियों का एक ही अधारा,

बरसना तुम्हारा बरसाना तुम्हारा,

हम तो तेरे है दीवाने हमे जग की ना खबर,

जब से तुमने हाथ पकड़ा मुझे कोई न फ़िक्र,

कनिश्क का जीवन सुधारा,

बरसना तुम्हारा बरसाना तुम्हारा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।