लगा है मेला ये श्याम बाबा का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लगा है मेला ये श्याम बाबा का,

हुआ दीवाना देखो ये संसार बाबा का,

लगा है मेला ये श्याम बाबा का,

रंग बिरंगा चोला तेरा सूरत तेरी प्यारी प्यारी,

नीले की असवारी तेरी लग ती बड़ी प्यारी,

भक्तो ने मिल कर के किया शृंगार बाबा का,

लगा है मेला ये श्याम बाबा का,

चाँद के जैसा चेहरा तेरा गल फूलो की माला,

देख देख के रूप तेरा हुआ है जग मत वाला,

रंग बिरंगे फूलो का हार बाबा का,

लगा है मेला ये श्याम बाबा का,

शीश का दानी कहते तुझको कहते खाटू वाला,

दसो दिशाओं में बाबा तू भगतो का रखवाला,

हम सब को भी करना है दीदार बाबा का,

लगा है मेला ये श्याम बाबा का,

खाटू में है धाम तेरा तू सब के कष्ट निवारे,

राकेश गर्ग के बाबा जी तू कर दे वारे न्यारे,

खाटू में है धाम तेरा तू सब के कष्ट निवारे,

टूना मित्तल के भी करदे बाबा वारे न्यारे,

पंकज सांवरिया करता गुण गान बाबा का,

लगा है मेला ये श्याम बाबा का,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।