श्री राधा नाम रस की बूटी

सर्व मोहन (टीनू सिंह)
श्री कृष्ण कथा कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्री राधा नाम रस की बूटी बूटी ला जवाब,

नशा चढ़ गयो री

रगड़ रगड़ ये नाम की बूटी पेयू मैं दिन रात

नशा चढ़ गयो री

राधा नाम रस बड़ा अनमोल है यही नाम दे घट पट खोल है,

नाम रस पान कर खिला रहे तन मन जैसे फूल गुलाब,

नशा चढ़ गयो री .....

कथा कीर्तन और ये सत्संग ये राधा नाम के सब रूप रंग ये,

कण कण राधा नाम रस की है भिखरी भिखरी अलग किताब,

नशा चढ़ गयो री ,,,,

राधा नाम का दीवाना मतवारा हो,

सोहना सोहना नन्द का दुलारा वो,

शरद पूनम का चंदा करता राधा रस बरसात,

नशा चढ़ गयो री..........

राधा नाम मधुप सुख सार है,

नाम रस पी चढ़ ता खुमार है,

मोक्ष द्वारे खुल जाते है भव भंधन कट जात,

नशा चढ़ गयो री .....

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।