हम श्याम दीवाने है

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

हम श्याम दीवाने है ये शान से कहते है,

दिन रात सांवरे की मस्ती में रहते है,

मिल जाये कोई प्रेमी न हेलो न हाय,

बाबा का नाम लेके जय श्याम की कहते है,

दिन रात सांवरे की मस्ती में रहते है,

जब संग संवारा है किस बात की चिंता है,

खुशिया और गम सारे हस्ते हुए सहते है ,

दिन रात सांवरे की मस्ती में रहते है,

कोई पूछे पता हमसे क्या ठोर ठिकाना है ,

हम अपने सांवरे के चरणों में ही रहते है,

दिन रात सांवरे की मस्ती में रहते है,

मेरी जीवन नैया का है श्याम खिवैया तू,

जब टूटे सब दुनिया हम शान से कहते है,

दिन रात सांवरे की मस्ती में रहते है,

क्या लेना है दुनिया से सब चोर शराभा है,

मीतू के भजनो में हम खोये रहते है,

दिन रात सांवरे की मस्ती में रहते है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।