तेरा नाम एक है

पारंपरिक
श्री राम भजन विविध भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

मजहब की दीवारों से ऊंचा उठ कर देखे,

वो हर एक सेह में हर इक रूप में मुझको ही तू नजर आये,

तेरा ही रूप नजर आये,

आल्हा कहो या राम कहो प्रणाम नाम एक है,

मजहब जुदा जुदा है तेरा नाम एक है

हिन्दू ने तेरे नाम पर मंदिर बना दिया,

मुस्लिम ने तेरे नाम पर मस्जिद सजा दिया,

गिरजा हो या गुरुद्वारा मगर तेरा धाम एक है,

मजहब जुदा जुदा है तेरा नाम एक है

सजदा करो या आरती चाहे झुकाओ सिर,

मकसद सभी का एक है कहते अलग अलग,

रस्मे जुदा जुदा है मगर तेरा नाम एक है,

मजहब जुदा जुदा है तेरा नाम एक है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।