नाम बड़ा सुख दाई साई जी का नाम बड़ा

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

नाम बड़ा सुख दाई साई जी का नाम बड़ा,

नाम बड़ा साई नाम बड़ा ,

साई नाम की महिमा भारी,

श्रद्धा से सिमरे है नर नारी,

झुकती दर पे खुदाई साई का नाम बड़ा,

नाम बड़ा सुख दाई साई जी का नाम बड़ा,

रख श्रद्धा जो दर पे है आते,

बिगड़े काम सभी बन जाते,

नाम की है ये बड़ाई,

साई जी का नाम बड़ा,

नाम बड़ा सुख दाई साई जी का नाम बड़ा,

साई नाम साई से बड़ा है,

याद करो साई सन्मुख खड़ा है,

भगतो पे सदा सहाई साई जी का नाम बड़ा,

नाम बड़ा सुख दाई साई जी का नाम बड़ा,

मन की कलियाँ खिल खिल जाये,

होठो पर साई नाम जो आये,

साई नाम की धुन समाई साई जी का नाम बड़ा,

नाम बड़ा सुख दाई साई जी का नाम बड़ा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।