दिल में तू श्याम नाम की ये ज्योति जला के देख

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

दिल में तू श्याम नाम की ये ज्योति जला के देख,

आयेगा मेरा सांवरा दिल से बुला के देख,

हारे का साथी श्याम है यारों का यार है ,

अहलावती का लाल ये सुनता पुकार है ,

चरणों में मेरे श्याम के दो आंसू बहा के देख,

आयेगा मेरा सांवरा ..

किस्मत के ताले खोलना बाबा के हाथ है ,

इक तेरे कष्ट मेटना पल भर की बात है ,

खुशियों से झोली भर देगा तू झोली फैला के देख,

आयेगा मेरा सांवरा ..

होगा असर दुआ में तो बोलेगी मूर्ति ,

जीवन में जो कमीं है श्याम कर देगा पूर्ति,

" नरसी " अगर यकीं नहीं तो आजमा के देख,

आयेगा मेरा सांवरा ..

सभी श्याम प्रेमियों को .. लेखक एवं गायक : नरेश " नरसी " ( फतेहाबाद ) की ओर से .. !! जय श्री श्याम जी !!

भजन प्रेषक : प्रदीप सिंघल ( जीन्द वाले )

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।