लाखो पापी तार दिए खाटू श्याम बाबा भजन

सौरभ मधुकर
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

लाखो पापी तार दिए

सुनते है सरकार

छोटी सी अर्जी मेरी

कर लेना स्वीकार

अंत समय जब आये मेरा, वो ग्यारस की शाम हो

लव पे तेरा नाम हो ,जय जय श्री श्याम हो

कीर्तन तेरा करते करते हम तुझमे ही खो जाये

तेरी गोद में साँवरिया हम सर को रख के सो जाए

जीवन के अनबूझ सफर का कुछ ऐसा अंजाम हो

लव पे तेरा नाम हो ,जय जय श्री श्याम हो

श्याम नाम की चादर तन पे अंतिम वस्त्र हमारा हो

अंतिम सफर पे जब मैं निकलूं ,जय श्री श्याम का नारा हो

पंचतत्व में खो जाऊं मैं ,जगह वो खाटू धाम हो

लव पे तेरा नाम हो ,जय जय श्री श्याम हो

सूरज की छोटी सी तमन्ना इक खुदगर्ज़ की अर्जी है

मानो या ना मानो बाबा आगे तेरी मर्ज़ी है

थोड़ी सी जो सेवा की हो,उसका ये इनाम हो

लव पे तेरा नाम हो ,जय जय श्री श्याम हो

लाखो पापी तार दिए

सुनते है सरकार

छोटी सी अर्जी मेरी

कर ले ना स्वीकार

अंत समय जब आये मेरा, वो ग्यारस की शाम हो

लव पे तेरा नाम हो ,जय जय श्री श्याम हो

संपर्क - +919830608619

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।