हमने सच्चा सौदा किया है साईबाबा के साथ

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

हमने सच्चा सौदा किया है साईबाबा के साथ,

अपने सरको पे चाहे साई बाबा के हाथ,

हमने सच्चा सौदा किया है साईबाबा के साथ,

जन्मो जन्मो का रखते है साई हिसाब,

किये कर्मो का फल देते है साई नाथ,

हमने सच्चा सौदा किया है साईबाबा के साथ,

साई का दर है साँचा इन्साफ का है घर,

जो कहना है कह दे किस बात का है डर,

है खोट जो तेरे बंदे मन में भरा इन दोषो को देदे तू साई के हाथ,

हमने सच्चा सौदा किया है साईबाबा के साथ,

तेरी सोरहट सुन सुन के लाया हु अर्जी,

चाहे तारो चाहे मारो तेरी ये मर्जी,

साई तेरी यादे रहती मेरे साथ,

साई यादो के सहारे गुजरे दिन रात,

हमने सच्चा सौदा किया है साईबाबा के साथ

साई के दर से कोई गया न खाली,

साई बाबा की महिमा अज़ब है निराली,

नो सीके दिए लक्ष्मी माई के हाथ,

साई करते है प्यार अपने भक्तो के साथ,

हमने सच्चा सौदा किया है साईबाबा के साथ

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।