लाला मैया अंजनी का श्री राम का दीवाना है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

लाला मैया अंजनी का श्री राम का दीवाना है,

राम जी के चरणों में बस इनका ठिकाना है,

राम राम जपता जो लगता इन्हे प्यारा है,

राम भगतो का ये कलयुग में सहारा है,

राम राम जपना तुम हनुमत को जो पाना है,

लाला मैया अंजनी का श्री राम का दीवाना है

पुरे श्री राम जी सगरे ही काज किये,

सीने से लगाए श्री राम हनुमत का मान किये,

बोले प्यारे हनुमत तुम भाई भरत समाना है,

लाला मैया अंजनी का श्री राम का दीवाना है

राम जी की भगति में झूम झूम नाचे है,

नाच नाच राम जी को हनुमत मनाते है,

राम जी का कीर्तन भजन मेरे हनुमत को गाना है,

लाला मैया अंजनी का श्री राम का दीवाना है

बीच सबा में बीबीशन मजाक उड़ाया है,

चीर के सीना सिया राम का दर्शन कराया है,

पूरी राम भगति को सारी दुनिया ने माना है,

लाला मैया अंजनी का श्री राम का दीवाना है

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।