रट ले हरी का नाम रे वैरी

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

रट ले हरी का नाम रे वैरी,

सब छोड़ दे उलटे काम रे,

वैरी रट ले हरी का नाम,

जिस दौलत पर तुझे है भरोसा,

जाने कब तुझे दे जाए धोखा,

ये लूट जाए शरेआम रे,

वैरी रट ले हरी का नाम,

देख क्यों हस्ता सुन्दर काया,

चिता बीच जब जायेगा जलाया,

तेरा मास रहे गा चाम रे,

वैरी रट ले हरी का नाम,

पाप करे और गंगा नहाये,

इस से तू अपने पाप छुपाये,

तेरे होगा बुरा अंजाम रे,

वैरी रट ले हरी का नाम,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।