तेरे प्रेम का खज़ाना

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तेरे प्रेम का खज़ाना,जब से मिला है बाबा,

वीरान ज़िन्दगी का गुलशन खिला है बाबा,

तूने हाथ जबसे पकड़ा कोई गम न ज़िन्दगी में,

दुनिया से अब तो कोई शिकवा गिला न बाबा,

तेरे प्रेम का खज़ाना .....

तेरे दर पे सिर झुकाया तो सकून दिल को आया,

तूफ़ान मुश्किलों का हर पल तला है बाबा,

तेरे प्रेम का खज़ाना ........

मुझे तू ही मिल गया तो अब और क्या मैं मांगू,

तेरे प्रेम जीकर मैं दीपक जला है बाबा,

तेरे प्रेम का खज़ाना ........

चोखानी कहता बन जा दिलदार यार मेरा,

जिसका तू यार उसका होता है भला बाबा,

तेरे प्रेम का खज़ाना

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।