हर ग्यारस खाटू आएंगे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

नये साल में बाबा तुमसे वादा एक निभाये गे,

और कही चाहे ना जाए हर ग्यारस खाटू आएंगे,

जब जब मांग ने आते है तब तब तुमसे पाते है,

जितना सोचा के आते है उस से ज्यदा ले जाते है,

बहुत हुआ ये लेना देना अब तेरा शुकर मनाये गे,

और कही चाहे ना जाए हर ग्यारस खाटू आएंगे,

जो कुछ बाबा मेरा है सब कुछ ही तो तेरा है,

जब दुखो ने गेरा है तूने किया सवेरा है,

तेरी एक एक रहमत का कैसे कर्ज चुकायेगे,

और कही चाहे ना जाए हर ग्यारस खाटू आएंगे,

सरे तीर्थ घुमे है हर इक देव मनाया है,

कही भी ये आनदं नही जो खाटू में पाया है,

बेठ तेरे चरणों में मीतू दिल का हाल सुनाये गे,

और कही चाहे ना जाए हर ग्यारस खाटू आएंगे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।