एक भरोसा श्याम का

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

एक भरोसा श्याम का,एक सहारा श्याम का,

मतलब का बेदर्द ज़माना अब मेरे किस काम का,

एक भरोसा श्याम का.......

ये चाहे गंभीर हवाओ को खुशियों में बदल दे,

जे फल देना चाहे तो आज दे चाहे कल दे,

कर्मो का फल मिले गा सब को रावण हो या राम का,

एक भरोसा श्याम का.....

इसके दम पर चाँद सितारे छुपते और निकलते है,

इंसान के हालत घड़ी और पल पल रंग बदल ते है,

पल की चिंता छोड़ किये जा भजन प्रभु के नाम का,

एक भरोसा श्याम का........

जो करते दुनिया पे भरोसा वो चिंता में होते है,

जो करते बाबा पे भरोसा चैन की नींद सोते है,

संजू पहरे दार कन्हियाँ उनके सुबहो शाम का,

एक भरोसा श्याम का..........

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।