अरे मिल के बजाओ ताली आएगी शेरोवाली

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन दुर्गा भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

झूमो नाचो गाओ आये मैया के नवराते,

यहाँ भी देखो जिधर भी देखो मैया के नवराते,

अरे मिल के बजाओ ताली आएगी शेरोवाली,

श्रद्धा और विश्वाश यहाँ माँ दौड़ी दौड़ी आये,

अपने भगतो के मैया सब दुखड़े दूर भगाये,

बिगड़ी बनाने वाली आएगी शेरोवाली,

अरे मिल के बजाओ ताली आएगी शेरोवाली

सब पे माँ का जादू छाया आई है शुभ घडिया,

भक्तो के दिल में छूटे है खुशियो की फूल जड़िया ,

अरे करुणा बरसाने वाली,आई है शेरोवाली,

अरे मिल के बजाओ ताली आएगी शेरोवाली

भीम सैन आजा प्यारे तू गुण मैया के गा के,

कहती मेनू खुल जायगे बंध किस्मत के ताले,

किस्मत चमकाने वाली आये गी शेरोवाली,

अरे मिल के बजाओ ताली आएगी शेरोवाली

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।