॥ पावन पाठ ॥
सब नाचो गाओ नवराते आये महारानी के,
सब मिल कर ख़ुशी मनाओ नवराते आये महारानी के,
माता वैष्णो रानी अब तो आकर करो सहाई माँ,
जब जब पाप बड़ा धरती पर बनके कालका आई माँ,
मनसा माँ का ध्यान लगाओ नवराते आये महारानी के,
सब नाचो गाओ नवराते आये महारानी के,
कांगड़ा वाली मैया तेरे चरणों अर्ज लगाई है,
चिंत पुरनी चिंता हरति दुनिया कहती आई है,
माँ जवाला की ज्योत जगाओ नवराते आये महारानी के,
नैना देवी दर्शन देने नो की प्यास भुजाओ माँ,
गाओ गाओ तेरा डंका बाजे हे चामुण्डे आओ माँ,
शाह कुंबरि के दर पे जाओ नवराते आये महा रानी के