यशोदा के छैया आजा कदम के नीचे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

कदम के नीचे, कदम के नीचे

यशोदा के छैया आजा, कदम के नीचे

मोर मुकुट सिर लहरा लेवे

तू लट लटकाजा कदम के नीचे

कदम के नीचे...

कोयलिया सी कूक कूक के

मोहि बुला जा कदम के नीचे

कदम के नीचे...

दधि बेचन मैं घर से निकसी

तू डगर में अाजा कदम के नीचे

कदम के नीचे...

हरे बांस की बाँसुरिया तेरी

तू मधुर बजाजा कदम के नीचे

कदम के नीचे...

बूंदन बरसे कारी कावरिया

तनक उड़ा जा कदम के नीचे

कदम के नीचे...

पनघट पे मैं नाहीवे जाऊ

तू जमुना पे आजा कदम के नीचे

कदम के नीचे...

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।