दुखड़ा दुखिया का मिटा दे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

दुखड़ा दुखिया का मिटा दे हो माँ अंजनी के लाला,

चल के तेरे दर पे आउंगी बाबा बजरंग बाला,

दुखड़ा दुखिया का मिटा दे हो माँ अंजनी के लाला,

मेरी बिगड़ी बना दे हो मेहंदीपुर के बाला.

तेरी अर्जी लगाउ गी बाबा बजरंग बाला,

भूल मेरी भी भुला दे हो माँ अंजनी के लाला,

तुझे मैं मन से मनाऊ गी बाबा बजरंग बाला,

मेरी लाज तू बचा दे हो माँ अंजनी के लाला,

तेरी नित नित ज्योत जगाउ गी बाबा बजरंग बाला,

अंगना सुना सजा दे हो माँ अंजनी के लाला,

लेके मिश्री मेवे आउंगी बाबा बजरंग बाला,

नैया पार तू लगा दे माँ अंजनी के लाला,

तेरा मैं दर्शन करने आउंगी बाबा बजरंग बाला,

दुखड़ा दुखिया का मिटा दे हो माँ अंजनी के लाला,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।