मेहंदीपुर सालासर में तेरा धाम है

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मेहंदीपुर सालासर में तेरा धाम है,

सबकी बिगड़ी बनाना तेरा काम है,

जो भी दर पे गया उसको सब मिल गया,

सब से उचा हे बाला तेरा नाम है,

वलियो के वली है मेरे बाला जी,

सबके दुखड़े मिटाये मेरे बाला जी,

कष्ट सब के वो पल भर में हर लेते है,

सबको देते सहारा तो हनुमान है,

मेहंदीपुर सालासर में तेरा धाम है,

हाज़िरी दर पे तेरे जो दे कर गया,

मुँह मांगी मुरादे वो लेकर गया,

तेरी दृष्टि से सृष्टि चले है प्रभु,

तुझे सजदा करे सुबहो शाम है

मेहंदीपुर सालासर में तेरा धाम है,

बड़े चर्चे सुने तेरे दरबार के,

भूत प्रेतों की भदए कट ती यहाँ

सब के आंसू तू पोंछे मेरे बाला जी,

तेरी महिमा का करते हम गुण गान है,

मेहंदीपुर सालासर में तेरा धाम है,

तेरी गाथाये चन्दन यु गाता रहे,

सिंधुरी तिलक वो लगा ता रहे,

तेरे जय कारे हर पल लगता है वो,

आरती तेरी गाये आठो याम है,

मेहंदीपुर सालासर में तेरा धाम है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।