मेरे बाला जानते है हर बात मन की

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

मेरे बाला जानते है हर बात मन की,

पूरी करे हर इक मुराद मन की,

विनती सुनते है बाला जन जन की,

पूरी करे हर इक मुराद मन की,

अपने भक्तो के सहाई हनुमान प्रभु,

सबकी बिगड़ी बनाये हनुमान प्रभु,

भव भहदा ताल ते है बाला तन मन की,

पूरी करे हर इक मुराद मन की,

प्रभु राम के प्यारे हनुमान जकी,

अंजनी के दुलारे हनुमान जकी,

विपदायें हर ते है हर बंधन की,

पूरी करे हर इक मुराद मन की,

महा रुदर के तुम अवतार प्रभु,

कलयुग में हो तुम करतार प्रभु,

नैया पार करी है सदा चन्दन की,

पूरी करे हर इक मुराद मन की,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।