मोहे लागी लगन तेरे नाम की

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

मोहे लागी लगन तेरे नाम की,

जग छूटे तो छूटे,

रहमत पाई मैंने तेरे नाम की जग छूटे तो छूटे,

लागी लगन मोहे लागी लगन मोहे,

सच्चा सौदा हमने किया है,

राम नाम का जाम पिया है,

हो मैंने सांसो की माला तेरे नाम की,

जग छूटे तो छूटे,

लागी लगन मोहे लागी लगन मोहे,

ऐसी मस्ती ऐसी खुमारी,

भूल गई मैं तो दुनिया सारी,

मुझे खबर नहीं सुबहो श्याम की,

जग छूटे तो छूटे,

लागी लगन मोहे लागी लगन मोहे,

मिल गया मुझको सच्चा मोती,

जाग गई अंदर प्रेम की ज्योति,

मुझे फ़िक्र नहीं आज अंजाम की,

जग छूटे तो छूटे,

लागी लगन मोहे लागी लगन मोहे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।