सांवरे जब से तेरा हुआ हु

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

सांवरे जब से तेरा हुआ हु,

मेरा काम तू कर रहा है,

करता धरता है तू खाटू वाले,

सांवरे जब से तेरा हुआ हु,

मेरे प्यारे ये तेरी करा मात है,

मेरे आंगन में खुशियों की बरसात है,

हाथ में तेरे जब से मेरा हाथ है,

तेरे बानो की शक्ति मेरे साथ है,

फ़िक्र मेरी मेरे से भी जयदा अब मेरे श्याम तू कर रहा है,

सांवरे जब से तेरा हुआ हु......

हर बड़ा है बड़ी कीमती कार है,

तेरी किरपा से परिवार में प्यार है,

सेठ सांवरिया हैरान संसार है,

कल जो कंगाल था आज साहूकार है,

खाटू वाले मेरी ख्वाईशो के,

सब के सब याम तू भर रहा है,

सांवरे जब से तेरा हुआ हु,

शीश दानी है मोहन सी वाणी तेरी,

मुझपे भी हो गई मेहरबानी तेरी,

साथ हारे का तूने हमेशा दिया,

है दया की ये आदत पुराणी तेरी,

पहले छुपके मदत कर रहा था अब शरेआम तू कर रहा है,

सांवरे जब से तेरा हुआ हु,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।