तेरा नाम जपु हर वक़्त-वक़्त

पारंपरिक
श्री राम भजन राम भजन ram
॥ पावन पाठ ॥

तेरा नाम जपु हर वक़्त-वक़्त,तेरा नाम जपु हर वक़्त-वक़्त,

रहो राम नाम मे होश-होश,ओर बात समझलो ठोस-ठोस,

नही तेरा कोई दोष-दोष, बेहोश है तू हर वक़्त-वक़्त,

तेरा नाम जपु हर वक़्त-वक़्त...........

सब लेते है तेरा नाम नाम,तुझे पाना मेरा काम काम,

मेरा जीवन तेरे नाम नाम,हो जाऊं में कुर्वान कुर्वान,

तेरा नाम जपु हर वक़्त वक़्त..........

राम नाम से भाई मस्ती मिलती,झूठे जग में भक्ति मिलती,

राम धून मचाओ शोर शोर,ओर अंतर पट तू खोल खोल ,

नही तेरा यहाँ नाम थाम, तू हो जाएगा भस्म भस्म,

तेरा नाम जपु हर वक़्त वक़्त..........

जबसे मुझे राम नाम मिला,तबसे मेरा जीवन खिला ,

भव सागर से हमे तार तार,जीवन मे हो गया माल माल,

ओर राम नाम से जीवन मे,हो जाऊं में ओर मस्त मस्त,

तेरा नाम जपु हर वक़्त वक़्त.........

हनुमान जी से राम भक्ति मिलती,राम नाम से मुझे मस्ती मिलती,

दास कहे तू करले भाव,राम धूम मचाओ गांव गांव,

ओर राम नाम से नेह लगाओ,फिर हो जाएगा मस्त मस्त,

तेरा नाम जपु हर वक़्त वक़्त.....

श्री राम जय राम जय जय राम .................

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।