तू जाने तेरा काम जाने

पारंपरिक
अन्य भजन गुरुदेव भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

तेरे भरोसे मेरी गाड़ी,

तूँ जाने तेरा काम जाने ll

तू जाने तेरा काम जाने,

तूँ जाने तेरा काम जाने

तेरे भरोसे मेरी गाड़ी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

फूलों में रख, चाहे कांटे चुभो दे

किनारे लगा दे, चाहे नईया डुबो दे ll

मौज़ हैं प्रभु, यह तुम्हारी,

तूँ जाने तेरा काम जाने

तेरे भरोसे मेरी गाड़ी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

सतगुरु प्यारे मुझे, शरण में रखना

दया की दृष्टि, हम पर भी रखना ll

छोड़ आया रे, जग सारा,

तूँ जाने तेरा काम जाने

तेरे भरोसे मेरी गाड़ी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

तुम्ही हो माता, पिता तुम्ही हो

तुम्ही हो बँधु, सखा तुम्ही हो ll

तुम्ही हो, पालनहारी,

तूँ जाने तेरा काम जाने

तेरे भरोसे मेरी गाड़ी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

दीन बँधु, दीनो के नाथ

मेरी डोरी, तेरे हाथ ll

रखियो, लाज हमारी,

तूँ जाने तेरा काम जाने

तेरे भरोसे मेरी गाड़ी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

अपनी शरण, बुला लोगे तुम

मंज़िल तक, पहूँचा दोगे तुम ll

करते हैं, आस तुम्हारी,

तूँ जाने तेरा काम जाने

तेरे भरोसे मेरी गाड़ी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

जबसे तेरी, शरण में आया

एक अनोखा, आनंद पाया ll

मिट गई, चिंता सारी,

तूँ जाने, तेरा काम जाने

तेरे भरोसे मेरी,,,,,,,,,,

मंज़िल तक, पहुंचाओगे तुम

भव से पार, कराओगे तुम ll

करेंगे, मौज़ सवारी,

तूँ जाने तेरो काम जाने

तेरे भरोसे मेरी गाड़ी,,,,,,,,,,,,,,,,,,,,

अपलोड कर्ता- अनिल रामूर्ति भोपाल

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।