रखना हमारा ख्याल बाबा

पारंपरिक
अन्य भजन साईं भजन bhajan
॥ पावन पाठ ॥

शिरडी भुलाना हर साल बाबा,

रखना हमारा ख्याल बाबा,

हमें न भुलाना साई हमे न भुलाना,

तुम ही हो सब से दयालु बाबा,

रखना हमारा ख्याल बाबा...

भक्त तेरे आये तुझको रिझाने,

शिरडी के मालिक मेरे साई नाथ,

ॐ श्री साई नमो नमः,

हम को भी करदो निहाल बाबा,

रखना हमारा ख्याल बाबा.....

साई तेरी शिरडी मैं जब जब आया तकदीर मेरी बदल ती रही,

सतगुरु नाथा नमो नमः

दर्शन से मिट ते जंजाल बाबा,

रखना हमारा ख्याल बाबा

दिल में वसी है साई की मूरत है,

साई ही मेरा संसार है,

सचदानंदा नमो नमः आनंद कंदा नमो नमः,

दूजी न कोई मिसाल बाबा,

रखना हमारा ख्याल बाबा

चाहे तू जिसको राजा बना दे तेरी किरपा से तो सब कुछ मिले,

साई साई नमो नमः जय साई श्री साई नमो नमः,

करवट को तू भी निहाल दाता,

रखना हमारा ख्याल बाबा

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।