छोटा सा बाला जी देखो खेल रहा माँ

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

छोटा सा बाला जी देखो खेल रहा माँ अंजनी की गोद में,

अंजनी की गोद में अंजनी की गोद में,

छोटा सा बाला जी देखो खेल रहा अंजनी की गोद में,

अपने लाल ने माँ खूब खिलावे,

लेके गोद में माँ लाड़ लड़ावे.

ये है मंद मंद मुस्काये रहा,माँ अंजनी की गोद में,

अंजनी की गोद में अंजनी की गोद में.

अंजनी मैया ऐसे झूमती,

कदे हाथ कदे मुखड़ा झूमती,

ममता की मेवा खा रहा माँ अंजनी की गोद में,

अंजनी की गोद में अंजनी की गोद में,

पास बिठा माँ यु समजाति राम नाम की कथा सुनाती,

ये तो कला भगति की सीख रहा,माँ अंजनी की गोद में,

अंजनी की गोद में अंजनी की गोद में,

छोटा सा बाला जी सब के मन में वस् गया,

विजय भी इसके मोह में फस गया बाला जी भी प्यार जता रहा,

माँ अंजनी की गोद में,

अंजनी की गोद में अंजनी की गोद में,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।