सारी सतियो में मैया तू सरताज है

पारंपरिक
माता दुर्गा भजन रानी सती दादी भजन durga
॥ पावन पाठ ॥

सारी सतियो में मैया तू सरताज है,

सभी देवी देवता करते तुझपे नाज है,

तेरे हाथो में हम भगतो की लाज है,

माँ लाज है माँ लाज है,

सारी सतियो में मैया तू सरताज है,

है अमर सुहागन मैया कलयुग की तू महारानी,

हर होठ पे तेरी चर्चा हर जुबा पे तेरी कहानी,

तेरी जय हो माँ हर भगतो की आवाज है,

सारी सतियो में मैया तू सरताज है,

अगर तेरी दया हो माया मिटी सोहना बन जाती,

तू हाथ फिर दे जिस पे उसकी चांदी हो जाती,

तीनो लोको में मैया तेरा राज है,

सारी सतियो में मैया तू सरताज है,

यहाँ देखु नजारे हटा के बस तुम ही तुम ही हो मैया,

हर शह में वास तुम्हारा कण कण में तुम हो मैया,

कहे श्याम तेरा सब से न्यारा अंदाज है

सारी सतियो में मैया तू सरताज है,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।