बाला जी एक नंबर लेकर मोबाइल पर आजा रे

पारंपरिक
हनुमान जी भजन हनुमान भजन hanuman
॥ पावन पाठ ॥

सारी दुनिया ऑनलाइन तू ऑफलाइन बैठा रे,

बाला जी एक नंबर लेकर मोबाइल पर आजा रे,

श्री राम का बना ग्रुप तू मने भी ऐड कर लेना,

सारे शेयर कर दूंगा बाला जी नंबर दे देना,

रिंग पे रिंग भजे बाबा तू सबकी कॉल उठा जा रे,

बाला जी एक नंबर लेकर मोबाइल पर आजा रे,

जिओ का नंबर लेकर नेट फ्री करवा लेना,

घर बैठे भगता ने बाबा तेरा दर्शन दे देना,

सारे बेटे वेट करे तेरी इक पे कॉल आ जा रे,

बाला जी एक नंबर लेकर मोबाइल पर आजा रे,

फेसबुक पर पोस्ट करना खूब लिखे तेरे आये गे,

श्री राम के कमेंट खूब तने मिल जावे गे,

झूम उठे भगत तेरे जो इक ट्ववीट आजा रे,

बाला जी एक नंबर लेकर मोबाइल पर आजा रे,

सुभाष चन्दर भी बाबा तेरी पोस्ट शेयर करे गा रे,

सोनू गोदारा भी बाबा लिखे करे गा रे,

आवे फ़ोन पे फ़ोन तेरे मंदिर में बैठा भाजा रे,

बाला जी एक नंबर लेकर मोबाइल पर आजा रे,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।