तेरी आँखों का हर आंसू सांवरा मोती कर देगा

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

श्याम लोह लगा कर देख ये तेरे साथ चल देगा,

तेरी आँखों का हर आंसू सांवरा मोती कर देगा,

जिसे ठुकराए जग वाले उसे मेरा श्याम अपनाता,

बना मायत इसे अपने तुझे बाहो में भर लेगा,

तेरी आँखों का हर आंसू सांवरा मोती कर देगा,

जो जाते खाटू उनसे पूंछ वो जाने महिमा बाबा की,

हिला कर मोर छड़ी पल में सितारे रोशन कर देगा,

तेरी आँखों का हर आंसू सांवरा मोती कर देगा,

ये जग रूठे तो रूठ जाये श्याम न रूठ ना हम से,

राज जीवन किया अब सारा श्याम चरणों में गुजरे गा,

तेरी आँखों का हर आंसू सांवरा मोती कर देगा,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।