साथ जब छोड़ा मेरा सब ने साथ तूने दिया

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन खाटू श्याम भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

साथ तूने दिया,

साथ जब छोड़ा मेरा सब ने साथ तूने दिया,

मेरे सरकार मुझे दुःख में थाम तूने लिया,

साथ जब छोड़ा मेरा सब ने साथ तूने दिया,

तूने मेरा गम देखा रोता हुआ दिल देखा,

किस तरह गुजरा मेरा तूने हर पल देखा,

ये क्या कम है ये तो सहारा तूने दिया,

साथ जब छोड़ा मेरा सब ने साथ तूने दिया,

तूने मुझे दी वो ख़ुशी जो कही भी न मिली,

अरमानो की कली बाबा तेरे दर पे खिली,

खाटू वाले तेरा कर्म है जो नाम तूने दियां,

साथ जब छोड़ा मेरा सब ने साथ तूने दिया,

तेरा हो कर मैं रहु बांके नौकर मैं रहु,

सुभम को श्याम कहे झुका कर सर मैं रहु,

रात में है दिखे तेरा गम काम तूने किया,

साथ जब छोड़ा मेरा सब ने साथ तूने दिया,

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।