तूने कौन से पुनाये किये राधे

पारंपरिक
श्री कृष्ण भजन कृष्ण भजन krishna
॥ पावन पाठ ॥

तूने कौन से पुनाये किये राधे,

जो श्याम तेरे घर आते है,

राधा जब तू सोलह शृंगार करे,

हरी दर्पण आप दिखाते है,

प्रभु बिन ही भुलाये आते है

तूने कौन से पुनाये किये राधे....

राधे जब तू पनिया भरन को चली

हरी गगरी आप उठाते है,

प्रभु बिन ही भुलाये आते है,

तूने कौन से पुनाये किये राधे.....

राधे जब तू रास में नित करे,

हरी बांसुरियां आप बजाते है,

प्रभु बिन ही भुलाये आते है

तूने कौन से पुनाये किये राधे......

इस पावन रचना का पाठ कब और कैसे करना चाहिए? ▾
प्रातःकाल स्नान करके अथवा संध्याकाल में शांत चित्त होकर स्वच्छ आसन पर बैठकर पाठ करना परम फलदायी माना जाता है।
नित्य पाठ करने से क्या आध्यात्मिक लाभ होता है? ▾
नित्य भक्तिभाव से स्मरण व पाठ करने से मन में शांति, एकाग्रता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।